हज यात्रा 2014 के लिए चयनित आवेदकों का टीकाकरण 10 अगस्त से शुरू होगा। जिलेवार टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सोमवार को निर्णय किया जाएगा।
प्रदेश के 23668 हज आवेदकों की हज यात्रा सितंबर में शुरू होनी है। राज्य हज कमेटी के सचिव डॉ. सुल्तान अहमद का कहना है कि प्रदेश के हज आवेदकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
इनके टीकाकरण के लिए सोमवार को जिलेवार तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हज यात्रा से संबंधित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।