फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2026: बढ़ाई गई किश्त जमा करने की अंतिम तिथि, अब 25 अगस्त तक जमा कर सकेंगे पेशगी

Wed, 20 Aug 2025 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Haj Pilgrimage 2026: हज यात्रा 2026 में आने वाले खर्च की किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। चयनित यात्रियों को करीब एक लाख 52 हजार रुपए की पहली किश्त जमा करनी है। 
विज्ञापन
हज यात्रा 2026 की तैयारी शुरू। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज के लिए चयनित आजमीन अब 25 अगस्त तक हज खर्च की पेशगी रकम रकम जमा कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज खर्च की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि में 5 दिन का इजाफा कर दिया है। हज यात्रियों को इस बार 1,52,300 रुपये पहली किश्त जमा करनी है।

विज्ञापन


प्रदेश भर से इस बार 18760 लोगों का हज के लिए चयन किया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज खर्च की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की थी। अंतिम तिथि तक मात्र 14 हजार लोगों ने ही हज की पेशगी रकम जमा की है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों को अब हज खर्च की पहली 1,52,300 रूपये की किश्त हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 25 अगस्त तक जमा करनी है। हज कमेटी की वेबसाइट और हज सुविधा एप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग यूपीआई के जरिए भी पहली किश्त जमा की जा सकती है।

30 अगस्त तक जमा करें मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट
हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटननेस सर्टिफिकेट काे सरकारी एलाेपैथिक चिकित्सक से प्रमाणित करवाना अनिवार्य है। हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों को प्रमाण पत्र बनवाने में असुविधा न हो, इसके लिए शासन ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को धनराशि जमा कर उसकी रसीद व पासपोर्ट की प्रमाणित फोटो कॉपी, मेडिकल स्क्रीनिंग एंड फिटनेस सर्टिफिकेट हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल पर अपलोड या राज्य हज कमेटी के कार्यालय में डाक के जरिए या खुद जाकर 30 अगस्त तक जमा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें