फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज हाउस बनेगा कोविड केयर सेंटर, रखे जाएंगे बिना लक्षण वाले मरीज

Thu, 09 Jul 2020 03:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हज हाउस को कोविड केयर सेंटर में बदलने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। यहां बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों की समुचित देखभाल और उपचार के लिए हजार बेड होंगे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश अचानक सरोजनी नगर स्थित हज हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने हॉल, डॉरमेट्री, रूम और कॉरिडोर आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने बिना लक्षण वाले कोविड रोगियों की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर निरीक्षण के दौरान ही हज हाउस को कोविड-19 हेतु मेडिकल एंड हेल्थ केयर सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने आगे कहा कि एक हफ्ते के अंदर अलग-अलग हॉल में कपड़े से पार्टीशन करते हुए 1000 बेड लगवा दिए जाएं। दो दिन में पूरे परिसर की सफाई के लिए नगर निगम के जोनल अधिकारी को निर्देश दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लगाए जा चुके हैं 200 बेड

उन्होंने कहा कि रोगियों को अलग-अलग रखे जाने हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तय की गई दूरी पर बेड लगवाए जाएं। रोगियों के पौष्टिक आहार हेतु कैटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करा ली जाए।

उन्होंने कोविड केयर सेंटर के संचालन के दौरान नियमित सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई के लिए भी कहा। इसके निर्देश उपजिलाधिकारी, सरोजनी नगर व जोनल अधिकारी नगर निगम को दिए।

स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था भी दो दिन में सुनिश्चित करने को कहा। फिलहाल 200 बेड लगाए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दो दिन के अंदर परिसर से निष्प्रयोज्य सामग्री हटवाने का आदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें