फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज जाना है, तो यहां से लें पूरी जानकारी

Tue, 21 Jan 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हज 2014 की घोषणा जल्द होनी है, लेकिन हज एक्शन प्लान के मुताबिक एक फरवरी से हज आवेदन फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव के मुताबिक राज्य हज कमेटी कार्यालय पर भी फरवरी के पहले सप्ताह तक आवेदन उपलब्ध हो जाएंगे, जिसे आवेदकों को 15 मार्च तक पासपोर्ट के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन

राज्य हज कमेटी के सचिव सुलतान अहमद ने सोमवार को बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया जल्द हज 2014 का कार्यक्रम की घोषणा करेगी।

इसके पहले एक फरवरी से आवेदन फार्म वेबसाइट www.hajcommitee.com या www.uphajcommitee.com से डाउन लोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हज आवेदक अपना आवेदन व पासपोर्ट 15 मार्च तक जमाकर दें।
विज्ञापन


साथ ही हिदायत दी कि हज यात्रा आवेदन के इच्छुक पासपोर्ट समय से बनवा लें।

हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई जल्द ही अपने हज घोषणा के साथ हिदायतें जारी करेगी, जिसको लेकर राज्य हज कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें