फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश संग गिरे ओले, ठंड से 26 की मौत, राहत की उम्मीद

Sat, 04 Jan 2020 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ समेत पूर्वांचल और मध्य यूपी व बुंदेलखंड के कई जिलों में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली। वहीं, हमीरपुर और औरैया में बारिश संग ओले गिरे। इससे फसलों के नुकसान की आशंका है। 

विज्ञापन


कानपुर समेत मध्य यूपी और बुंदेलखंड में ठंड से 25 लोगों की मौत हो गई। सिद्धार्थनगर में बिजली गिरने से एक की जान चली गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस खीरी का रहा।

लखनऊ में शुक्रवार को सर्वाधिक 13.6 मिमी बारिश होने के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की शाम अचानक मौसम में आए तब्दीली के बाद शुक्रवार को कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ बर्फीली हवाएं चलीं। 
विज्ञापन


कानपुर नगर में बृहस्पतिवार शाम 7.6 मिमी बारिश हुई। महोबा, कन्नौज, उन्नाव, फर्रुखाबाद में भी बूंदाबांदी हुई। हमीरपुर और औरैया में बारिश संग ओले भी गिरे। फतेहपुर में शहर स्थित मंडी समिति समेत छह क्रय केंद्रों में 6400 क्विंटल किसानों का धान पानी में भीग गया। 

उधर, चित्रकूट धाम मंडल में बृहस्पतिवार की रात 63 मिमी बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। ठंड से कानपुर नगर में 13, कानपुर देहात में 5, महोबा में 5, बांदा और चित्रकूट में दो लोगों की मौत हो गई। 

बारिश का यह सिलसिला गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती और महराजगंज में भी चला। इन जिलों में कंपकंपी से राहत नहीं मिली। वहीं, बारिश के दौरान सिद्धार्थनगर में एक की मौत हो गई। 

बिजली गिरने से दो मवेशियों की भी जान चली गई। गोरखपुर के गुलरिहा के ठाकुरपुर नंबर दो गांव में झोपड़ी पर बिजली गिरने से लगी आग से दो सगे भाई नागेश व विजयनाथ झुलस गए।

ठंड से और राहत मिलेगी 
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के कारण आगामी 24 घंटे में आसमान साफ रहने और कुछ तटीय जिलों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। धूप खिलने से दिन-रात के तापमान में होने वाली वृद्धि से ठंड से और राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें