फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरगंज फ्लाईओवर पर दिसंबर से दौड़ेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज फ्लाईओवर पर दिसंबर से दौड़ेगा ट्रैफिक
विज्ञापन

राजधानी में हैदरगंज से फूलमंडी तक बन रहा फ्लाई ओवर दिसंबर में शुरू हो जाएगा। यह जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी।
मौका था बुधवार को नगर निगम के 14वें वित्त मद से कराए जाने वाले 51 करोड़ के 176 विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास का।
उन्होंने कहा कि यह कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय मियाद में पूरे किये जाएंगे। नगर निगम में महापौर ने बटन दबाकर शिलान्यास किया।
रक्षामंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई कि हैदरगंज तिराहे से फूलमंडी तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे दो लेन पुल का काम नब्बे प्रतिशत हो चुका है।
शेष का काम तेजी से किया जा रहा है। दिसंबर में इसका लोकार्पण हो जाएगा। निर्माण पर करीब 110 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
रक्षामंत्री ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान परिवर्तन चौक पर बाल्मीकि समाज के लिए कम्युनिटी सेंटर बनाए जाने की घोषणा को भी पूरा करने की अपेक्षा महापौर से की।
उन्होंने कहा कि इसके लिए वे मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद बाल्मीकि जयंती है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि कम्युनिटी सेंटर बनाए जाने को लेकर नगर आयुक्त को जल्द प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता रेटिंग में टॉप थ्री में होगा लखनऊ
रक्षामंत्री ने कहा कि सफाई व्यवस्था में तेजी से सुधार का नतीजा है कि लखनऊ को देश में 12वां और प्रदेश में पहला स्थान मिला। उम्मीद है कि अगले साल अपना शहर टॉप थ्री में जरूर आएगा।
दिवंगत पार्षदों को किया याद
रक्षा मंत्री ने शिलान्यास से पहले दिवंगत पार्षद रमेश कपूर बाबा और वीरेंद्र जसवानी वीरू को याद किया। कोरोना के चलते जान गंवाने वाले नगर निगम के कर्मचारियों के प्रति उन्होंने सम्मान जताया।
नहीं दिखे नगर विकास मंत्री
कार्यक्रम को लेकर बांटे गए निमंत्रण पत्र के हिसाब से कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल को भी नगर निगम मुख्यालय में रहना था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई विधायक कार्यक्रम में दिखे, लेकिन नगर विकास मंत्री नहीं दिखे। बताया गया कि उनका वीडियो बंद है, लेकिन ऑडियो सुन रहे हैं।
विज्ञापन

खूब उड़ा सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक
नगर निगम में सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक उड़ रहा है। पांच दिनों में नगर निगम मुख्यालय में यह तीसरा बड़ा आयोजन था। शनिवार को महापौर ने अपने कोटे के कार्यों का शिलान्यास किया। मंगलवार को स्ट्रीट वेंडर्स को प्रमाण पत्र देने का कार्यक्रम था और बुधवार को 14वें वित्त के कार्यों का शिलान्यास था। सभी में खूब भीड़ जुटी और फोटो भी खिंचवाए गए। इस दौरान कहीं सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें