फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के खराब हालात संभालने के लिए मुलायम के नेतृत्व की जरूरत: पूर्व प्रधानमंत्री

Sun, 06 Nov 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा व मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने देश के हालात, खासकर कश्मीर की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा,  जिस तरह सांप्रदायिक शक्तियां आज फन उठा रही हैं, उससे लड़ने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन


देवेगौड़ा ने कहा कि यूपी में ही नहीं देश में इकट्ठा होकर मुलायम के नेतृत्व में सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ाई लड़नी है। धर्मनिरपेक्ष ताकतें इकट्ठा होकर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ेंगी। जब मैं प्रधानमंत्री था, तब मुलायम रक्षा मंत्री थे।

साढ़े दस महीने के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में एक भी दिन धारा 144 लगाने की नौबत नहीं आई। लेकिन 288 सांसद वाली पार्टी भाजपा के राज में क्या हो रहा है?
विज्ञापन

'संयुक्त मोर्चा की सरकार में देश में एक भी दंगा नहीं हुआ'

पिछले पांच महीने से जम्मू-कश्मीर के क्या हालात हो गए हैं? संयुक्त मोर्चा सरकार में देश की सीमा पर कोई बवाल नहीं हुआ, कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।

आज एक देश-एक कानून, समान नागरिक संहिता की बात की जा रही है। क्या यह देश में संभव है? सांप्रदायिक शक्तियां देश को बांटकर अपना काम बनाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, मुलायम सिंह यादव आगे बढ़ें और देश के सभी धर्मनिरपेक्ष दलों, क्षेत्रीय दलों को इकट्ठा कर सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने का एलान करें। 2017 का यूपी का चुनाव देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन

1997 में जहां गाड़ी छूटी थी...उसे फिर पकड़नी है

देवेगौड़ा ने कहा, मेरे कुर्सी छोड़ने के बाद नेताजी को बैठना था। पर, वह गाड़ी पीछे छूट गई। 1997 में गाड़ी जहां से छूटी थी, उसे फिर पकड़नी है। सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने के लिए मुलायम की देश को जरूरत है।

सपा कार्यकर्ताओं से कहा, आज जिस तरह सपा परिवार को एकजुट देख रहे हैं, उससे आभास है कि विधानसभा चुनाव में सपा का फिर परचम लहराएगा।

अखिलेश व शिवपाल को आशीर्वाद दें कि दोनों मिलकर परचम लहराएं। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश के कामकाज की सराहना की और चुनाव जीतने के लिए आशीर्वाद भी दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें