फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नगर में गुरु पर्व की रौनक

Sat, 04 Jan 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गुरुद्वारों में शनिवार से गुरु पर्व की धूम रहेगी। चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत गुरुद्वारा सिंगार नगर में कवि दरबार से होगी।
विज्ञापन


गुरुद्वारा आलमबाग के मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि 5 को गुरुद्वारा आशियाना से नगर कीर्तन निकलेगा, 6 को गुरुद्वारा चंदरनगर-गुरुद्वारा नाका हिंडोला और 7 की शाम गुरुद्वारा अहियागंज में आयोजन होंगे।

7 जनवरी को ही आलमबाग गुरुद्वारा मुख्य आयोजन होगा, जिसका आकर्षण अमृतसर से आ रही 80 लाख रुपये की कीमत की गुरु की शाही सवारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को नगर कीर्तन के दौरान सिख परिवारों के एक हजार से ज्यादा बच्चों की निहंग ड्रेस प्रतियोगिता होगी।

पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजनों के दौरान करीब 5 लाख के पुरस्कार बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें