मंच पर मौजूद गंगा सिंह शरद प्रकाश अग्रवाल गोप बंधु पटनायक व बोलते मोहम्मद कामरान
लखनऊ। गुलजारीलाल नंदा स्मृति संस्थान की ओर से शनिवार को कैसरबाग के गांधी भवन के विनोवा भावे सभागार में भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा की 129वीं जयंती मनाई गई। संस्था के सचिव ज्ञानी त्रिवेदी ने कहा कि नंदा जी सादगी के प्रतीक और जनमानस की श्रद्धा थे। संस्थान के अध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोपबन्धु पटनायक (सेवा निवृत्त आईएएस) ने कहा कि गुलजारी लाल नंदा उच्च आदर्शों, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री, डाॅ. मोहम्मद कामरान, शरद प्रकाश अग्रवाल, सुल्तान शाकिर हाशमी, सपा प्रवक्ता सैयद जरीन, तीर्थराज मिश्रा, संस्थान के उपाध्यक्ष गंगा सिंह आदि ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा स्मृति कल्प पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर परमजीत सिंह, लईक अहमद, जितेंद्र बाजपेई, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।