कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव में टिकट वितरण में गड़बड़ियों का आरोप लगाया। कहा, नेता चापलूसों से घिर जाते हैं, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते। हरदोई के आफताब हैदर ने कहा कि जिन्होंने गलत टिकट बांटे, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।
लखनऊ के युवा नेता शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नेता के काम की निगरानी जरूरी है, जो कांग्रेस में नहीं होती। नतीजतन, चुनाव में अपेक्षित परिणाम भी नहीं मिल पाते। हरदोई की ही सुनीता देवी ने बाहरी लोगों को टिकट देने पर आपत्ति जताई।
महिला सभासदों की जगह आए उनके पति
सम्मेलन में महिला सभासदों के स्थान पर उनके पति आए। वे अपनी बात रखना चाहते थे, पर नेतृत्व ने मना करते हुए कहा कि इससे गलत संदेश जाएगा।