फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरआईडी कार्ड व्यवस्था लाने वाले आर.के. त्रिवेदी का निधन

Thu, 19 Nov 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के पूर्व राज्यपाल और देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे रामकृष्ण त्रिवेदी (आर.के. त्रिवेदी) का बृहस्पतिवार की दोपहर लखनऊ में निधन हो गया।
विज्ञापन


वह अस्वस्थ चल रहे थे। देश के वरिष्ठतम आई.ए.एस. अधिकारी रहे त्रिवेदी बतौर निर्वाचन आयुक्त देश में मतदाता पहचान पत्र की व्यवस्था लागू करने के लिए लंबे समय तक याद रखे जाएंगे।
विज्ञापन


त्रिवेदी के दामाद एस.एन. शुक्ल भी आई.ए.एस. अधिकारी रह चुके हैं। शुक्ल के अनुसार, त्रिवेदी की अंत्येष्टि आज शाम यहां बैकुंठ धाम की जाएगी।

त्रिवेदी लंबे समय से यहां अलीगंज में ही शुक्ल के साथ रह रहे थे। उन्होंने देश के उच्चतम पद सचिव कार्मक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के रूप में भी काम किया और देश के मुख्य सतर्कता आयुक्त के पद पर भी रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें