फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुजरात टाइटंस ने किया अभ्यास, परखीं तैयारियां

विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में अभ्यास करते गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 12 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। उधर, बृहस्पतिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम शुक्रवार देर शाम लखनऊ पहुंच गई। टीम के खिलाड़ी शनिवार दोपहर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन




शुक्रवार शाम छह से आठ बजे तक चले अभ्यास सत्र के दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण में पसीना बहाया। इस दौरान टीम के हेड कोच आशीष नेहरा की नजरें सभी खिलाड़ियों पर रहीं। सत्र के दौरान राशिद खान और इशांत शर्मा के अलावा पिछले मैच में गुजरात को जीत दिलाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने देर तक अभ्यास किया। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज सिराज अहमद नहीं दिखे। दोनों के शनिवार को होने वाले अभ्यास सत्र में टीम से जुड़ने की उम्मीद है। आईपीएल में अभी तक गुजरात का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली एक रन से जीत को छोड़ दिया जाए तो टीम को पहले दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के मामले में भी गुजरात का प्रदर्शन औसत रहा है। बल्लेबाजी में कप्तान गिल (दो मैच में 109 रन) और जोस बटलर (तीन मैच में 116 रन) ही प्रभावित कर पाए हैं, जबकि गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा (तीन मैच में छह विकेट) और राशिद खान (तीन मैच में पांच विकेट) का खेल सराहनीय रहा।

इकाना स्टेडियम में अभ्यास करते गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी।

इकाना स्टेडियम में अभ्यास करते गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी।

इकाना स्टेडियम में अभ्यास करते गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें