फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: "ऊना कांड के दोषियों को सजा दिलाए गुजरात सरकार", मायावती बोलीं- न्याय न मिलना विचलित करने वाला

Fri, 07 Aug 2026 09:22 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऊना कांड के आरोपियों को बरी किए जाने को लेकर बयान दिया है और गुजरात सरकार से पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुजरात के ऊना कांड के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की राज्य सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को फ्री कानूनी सहायता दी जाए जिससे कि उन्हें न्याय मिल सके।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि गुजरात राज्य के जिला गिर सोमनाथ के ऊना में सन् 2016 में हुए दलितों पर जघन्य अन्याय-अत्याचार काण्ड के लगभग सभी अभियुक्तों को मार्च में स्थानीय कोर्ट द्वारा बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देकर न्याय पाने के लिये पीड़ित दलित परिवारों को वित्तीय आदि का भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी विचलित करने वाली कड़वी सच्चाई से खासकर ’बहुजन समाज’ के लोगों में भारी चिन्ता व्याप्त है।

ये भी पढ़ें - जेन-जी आंदोलन इफेक्ट: युवाओं का मन टटोलेगी यूपी सरकार, पहली बार बनेगा स्वतंत्र राज्य युवा आयोग; बनेगी नई नीति
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रशासन को पहले से थे संकेत, फिर भी नहीं रोकी जा सकी संभल में हिंसा, रिपोर्ट में उठे सवाल


इसको लेकर मेरी चिंता का विशेष कारण यह भी है कि इस काण्ड के पीड़ितों से मिलने मैं खुद भी वहां गयी थी और वहां सच्चाई का पूरा पता करने के बाद राज्य सरकार से सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी किन्तु देश भर में इसके खिलाफ रोष व आक्रोश आदि होने के बावजूद 40 में से 35 आरोपी के मार्च महीने में बरी हो जाने की खबर कुछ और नहीं बल्कि दलितों के प्रति सरकारी द्वेष, उनके हित व सुरक्षा के प्रति लापरवाही व उदासीनता आदि का ही परिणाम ज्यादा लगता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैसे अभी भी मौका है जब गुजरात सरकार अपनी इस गलती में सुधार करते हुये इस मामले की हाईकोर्ट में उचित पैरवी करके सभी दोषियों को सख्त सजा दिलवाये ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके और दूसरों को सबक मिल सके। साथ ही, राज्य सरकार पीड़ित परिवार वालों के संतोष के मुताबिक वकील सरकारी खर्च पर उसी तरह मुहैया कराये, जिस प्रकार बसपा की यूपी में मेरी रही सरकार ने गरीबों के लिये फ्री में कानूनी सहायता का कानूनी प्रावधान किया गया था। 



बता दें कि ऊना कांड के आरोपियों को बरी कर दिया गया है। 2016 में हुए इस कांड की देशभर में चर्चा हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें