फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्वीनमेरी अस्पताल में गार्ड-तीमारदार भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। क्वीन मेरी अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर पहले तल पर ऑपरेशन थियेटर के सामने गार्ड और तीमारदार भिड़ गए। युवक ने गर्भवती पत्नी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डॉक्टर व कर्मचारियों ने उसे समझाकर मामला शांत कराया। जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गोंडा निवासी अभिषेक की गर्भवती पत्नी का इलाज क्वीन मेरी अस्पताल में चल रहा है। अभिषेक का आरोप है कि सीनियर डॉक्टर मरीज की हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन करने की सलाह देती हैं। इसके कुछ देर बाद जब जूनियर डॉक्टर और नर्स आती हैं तो ऑपरेशन न होने की बात कहती हैं। सामान्य प्रसव के इंतजार में 24 घंटे से ज्यादा बीत गए। इसके बावजूद इलाज शुरू नहीं हुआ।

अभिषेक का कहना है कि वह डॉक्टर से मिलने वार्ड में जा रहे थे तो तभी गार्ड ने धक्का देकर बाहर कर दिया। इसी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि जांच कराई जाएगी। इलाज में समस्या आ रही है तो उसका निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें