फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः टिक-टॉक पर बना रहे थे वीडियो, तभी आ गई ट्रेन, यूं बची जान

Fri, 19 Jul 2019 01:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जीआरपी सिपाही ने टिक टॉक बना रहे लड़को को बचाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के सिटी स्टेशन पर बृहस्पतिवार को उस वक्त हादसा टल गया, जब टिक-टॉक पर वीडियो बना रहे दो लड़कों के सामने ट्रेन आ गई। जीआरपी के सिपाहियों ने दोनोें को बचाकर परिवारों को सूचना दी। घरवालों के माफी मांगने पर बच्चों को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक चौक के नाला बेगमगंज निवासी नदीम का 15 साल का बेटा अल्फाज और रहमत का 16 साल का बेटा अजमत घरवालों को बिना बताए सिटी स्टेशन पर पहुंच गए। दोनाें प्लेटफॉर्म नंबर दो एवं तीन के अंत में लाइन के किनारे खड़े हो गए और टिक-टॉक पर वीडियो बनाने लगे, तभी अचानक ट्रेन आ गई।

इसी बीच ड्यूटी पर मौजूद सिपाही गिरीश यादव, राज बहादुर ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों को बचाया। चौकी में पूछताछ के दौरान लड़कों ने बताया कि वे टिक टॉक के लिए वीडियो बना रहे थे कि अचानक ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें