लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के लिए हो रहे विवाद को देखते हुए जीआरपी ने खड़े कर दिए हैं। जीआरपी प्रभारी ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम को पत्र लिखा है। इसमें कैबवे व चारबाग स्टेशन ठेकेदार के बीच पार्किंग विवाद पर मारपीट व बवाल की आशंका जताई है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गत वर्ष पार्किंग का टेंडर हुआ है। एडीएमएस को जिम्मेदारी मिली है। पार्किंग का न्यूनतम चार्ज 20 रुपये है और 10 मिनट फ्री पार्किंग दी जाती है। चारबाग के रास्ते लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पुष्पक, शताब्दी, तेजस आदि ट्रेनों को पकड़ने वाले यात्रियों को कैबवे चार्ज 60 रुपये देना पड़ता है।
इससे यात्रियों व पार्किंग कर्मचारियों में रोज विवाद होता है। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी से गुहार लगाई है कि वे हस्तक्षेप करें। एडीएमएस ठेकेदार का कहना है कि चारबाग स्टेशन परिसर में ही वाहन चालकों से न्यूनतम 20 रुपये चार्ज लिया जाता है। कैबवे संचालक छोटी दूरी के लिए 60 रुपये लिए जाते हैं।