फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव, जीआरपी मुख्यालय बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एडीजी रेलवे के स्टाफ ऑफिसर रफीक अहमद का ड्राइवर कोरोना पाजिटिव निकला है। इसके बाद स्टाफ अफसर को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। सिग्नेचर बिल्डिंग के तीसरे तल पर स्थिति जीआरपी मुख्यालय को सैनिटाइज कराने के बाद 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान सिर्फ कंट्रोल रूम खुला रहेगा। एडीजी भी दफ्तर आएंगे, लेकिन वह दूसरे तल पर बैठेंगे। एडीजी रेलवे संजय सिंघल ने बताया कि संबंधित ड्राइवर कुछ दिनों से ऑफिस नहीं आया था। ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्टाफ अफसर को सप्ताहभर की छुट्टी पर क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है। अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए अन्य कर्मियों को अगले सोमवार तक ऑफिस न आने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जीआरपी लाइन को खाली करा लिया गया है। यहां रहे रहे 160 जवानों में से 27 को क्वारंटीन किया गया है। बाकी को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें