फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ मेट्रो पर बढ़ रहा यात्रियों का भरोसा, 1.10 लाख यात्रियों ने सफर

विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो पर यात्रियों का भरोसा बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों से रोजाना एक लाख से अधिक यात्री मेट्रो में सफर कर रहे हैं। तीन नवंबर को सर्वाधिक 1.10 लाख यात्रियों ने सफर किया। यूपीएमआरसी के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, हजरतगंज और चारबाग स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 11-11 हजार यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। वहीं, विश्वविद्यालय और अमौसी स्टेशन पर सात से आठ हजार व सिंगार नगर स्टेशन पर छह से सात हजार यात्री पहुंचे। इससे पहले एक जनवरी 2024 को एक दिन में 1.22 लाख यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया था।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो पर लोगों का बढ़ता भरोसा उत्साहजनक है। यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूक करने के लिए ऑपरेशंस एवं जनसंपर्क विभाग हर महीने औसतन 300 गतिविधियां आयोजित करता है। सोशल मीडिया पर भी नियमित अभियान चलाए जाते हैं। मेट्रो का समयबद्ध संचालन जाम से राहत देने के साथ निजी वाहनों पर निर्भरता और प्रदूषण कम करने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें