फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धरती पर लौटेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

विज्ञापन
धरती पर लौटेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में बिताने के बाद वे अब धरती पर लौटने को तैयार हैं। आज यानी 14 जुलाई की शाम 4:30 बजे उनके स्पेसक्राफ्ट की आईएसएस से अनडॉकिंग होगी, जबकि 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे वे कैलिफोर्निया के निकट प्रशांत महासागर में लैंड करेंगे। लखनऊवासियों समेत शुभांशु के माता-पिता इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी की दुआएं और उम्मीदें उनके सुरक्षित आगमन के साथ जुड़ी हैं।
विज्ञापन


मां की आराधना, गाजर का हलवा और पिता की योजना

शुभांशु की मां आशा देवी मिशन की शुरुआत से ही बेटे की सफलता और सकुशल वापसी के लिए रोज पूजा-पाठ कर रही हैं। उन्होंने कहा, बेटे ने लखनऊ और देश का नाम रोशन किया है। उसकी वापसी पर घर सजाकर स्वागत करूंगी और अपने हाथों से बना गाजर का हलवा खिलाऊंगी। पिता शंभुदयाल शुक्ला ने भावुक होते हुए कहा, बेटा जब किशोर था तो करिज्मा बाइक पर हमने कई राइड की थीं। अगर समय मिला तो दोबारा मंदिर जाकर साथ बाइक राइड करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें