फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाढ़ प्रभावित गांव में नाव पर सवार होकर दुल्हन लेने निकला दूल्हा, बराती भी नाव से पहुंचे

Fri, 12 Jul 2024 01:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

सरयू नदी में आई बाढ़ विवाह को नहीं रोक सकीं। दूल्हा नाव पर सवार होकर दुल्हन लेने के लिए निकल पड़ा। बराती भी नाव से पहुंचे।
विज्ञापन
नाव से शादी करने जाता दूल्हा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित एक गांव में दूल्हा और बाराती नाव पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे और शादी की रस्में अदा की गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो और फोटो वायरल किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही।

विज्ञापन


हुआ यह कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्लोपुर द्वितीय में माधव पुरवा के रहने वाले राम आसरे की बेटी की शादी सूरतगंज ब्लॉक के सैलक गांव के राघवराम से होनी तय थी। दोनों पक्षों की तरफ से यही सोचा गया था कि बाढ़ आने से पहले शादी हो जाएगी लेकिन इस बार बाढ़ थोड़ा पहले आ गई लेकिन शादी की तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई।

ये भी पढ़ें - प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस: अब सीएम योगी ने दिया दखल, मुख्य सचिव से पूछा- आखिर दिक्कत क्या आ रही है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए ढ़ाई एकड़ में बनेगी टेंट सिटी, पर्यटन विभाग ने तेज की विभागीय तैयारी
विज्ञापन




एक दिन पहले निश्चित तारीख पर दूल्हा और बराती निकले लेकिन तटबंध पहुंचकर रुकना पड़ा। वल्लोपुर गांव को जाने के लिए रास्ता नहीं था। सड़क मार्ग न होने पर दूल्हा राघवराम दुल्हनियां लेने के लिए डीजे, बाजा और बराती लेकर नाव से निकल पड़ा। वह नाव से बरात लेकर शादी करने के लिए लड़की के गांव पहुंच गया। नाव सवार दूल्हे को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। 

बता दें कि बाढ़ में ऐसे वीडियो अक्सर चर्चा का कारण बनते हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर, रामनगर के एसडीएम पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल के परिसर को शादी स्थल के रूप में परिवर्तित कर दिया है। यहां कोई बाढ़ प्रभावित परिवार मुफ्त बिजली, टेंट और ट्रैक्टर की सुविधा के साथ शादी संपन्न करवा सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें