लखनऊ। कैंट के सदर निवासी परचून दुकानदार संतोष गुप्ता (47) की हुसैनगंज में शुक्रवार रात ट्रेन से कट कर मौत हो गई। संतोष के भाई सूरज ने बताया कि भइया कुछ दिन से बीमार रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह हुसैनगंज शराब पीने गए थे। घर आने के लिए वह जब रेलवे लाइन पार करने लगे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। संतोष के परिवार में पत्नी गीता, एक बेटा और एक बेटी है। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह के मुताबिक परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।