फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान के लिए बना ग्रीवांस सेल, ये हैं नंबर

Wed, 02 May 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए परिषद मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों इलाहाबाद, मेरठ, वाराणसी एवं गोरखपुर में परीक्षार्थी ग्रीवांस सेल (सहायता कक्ष) का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह सेल 04 मई से 04 जून तक सक्रिय रहेगा। सचिव, यूपी बोर्ड नीना श्रीवास्तव के मुताबिक ग्रीवांस सेल में परीक्षा 2018 के परीक्षार्थियों के अपूर्ण परीक्षाफल तथा नाम, जन्मतिथि व विषय संशोधन से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। 

इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के ई-मेल और फोन नंबर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना विवरण संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराकर समस्या का समाधान करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें, क्षेत्रीय कार्यालयों के फोन नंबर व ई-मेल

डेमो
क्षेत्रीय कार्यालयों के फोन नंबर व ई-मेल
क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद    0532-2423265    roallahabad@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ        0121-2660742    romeerut@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय बरेली      0581-2576494    robareilly@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी    0542-2509990    rovaranasi@gmai.com
क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर    0551-2205271    rogorakhpur@gmail.com
मुख्य कार्यालय इलाहाबाद    0532-2623182     upmsp@rediffmail.com


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें