फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें छोड़कर हर आम और खास की होगी चेकिंग

Tue, 26 Nov 2013 09:38 PM IST
टीम डिजिटल/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार को भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले एक दिवसीय मैच में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन


सभी आम और खास लोग चेकिंग के बाद ही स्टेडियम में दाखिल हो सकेंगे।

खास बात यह है कि इस बार काले कपड़ों पर प्रतिबंध नहीं है। केवल काला झंडा लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

यह निर्देश मंगलवार को पुलिस लाइन में मैच ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अफसरों ने दिए।

आईजी सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी आम या खास को बगैर चेक किए स्टेडियम में दाखिल होने की अनुमति न दी जाए।

महिलाओं की तलाशी के लिए एक अलग केबिन बनाया गया है। इसमें महिला पुलिस कर्मी तैनात होंगी।

एसएसपी यशस्वी यादव ने ब्रीफिंग में कहा कि राज्यपाल बीएल जोशी, सीएम अखिलेश यादव और कबीना मंत्री शिवपाल यादव को छोड़कर सभी मंत्रियों और अफसरों को चेकिंग के बाद ही स्टेडियम प्रवेश दिया जाए।

आम हो खास सभी को डीएफएमडी और एचएचएमडी के चेक करने के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश करने दें।

स्टेडियम के सुरक्षा प्रभारी रामलाल वर्मा ने कहा कि दर्शकों के साथ अपराधी जैसा बर्ताव न करें। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो सकती है। ब्रीफिंग के बाद रिहर्सल हुआ। सभी पुलिस कर्मी अपने-अपने ड्यूटी स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें