एसकेडी एकेडमी की पांचों शाखाओं में बच्चों ने ग्रीन-डे मनाया। इसमें
बच्चों ने हरे रंग की पोशाकें पहनीं।
कुछ बच्चे फलों और सब्जियों की
पोशाकों में भी नजर आए। बच्चों के बीच थंब पेंटिंग प्रतियोगिता व क्राफ्ट
वर्क भी कराया गया।
इसके अलावा शिक्षकों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेंशन से
बच्चों को हरियाली व स्वास्थ्य के अच्छे प्रभाव के बारे में बताया। बच्चों
ने स्कूल परिसर में तुलसी, एलोवेरा आदि के पौधे भी रोपे।