फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कठौता झील में मिला ग्राफिक डिजाइनर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट की कठौता झील में शुक्रवार को गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी ग्राफिक डिजाइनर मनीष शुक्ला (38) का शव उतराता मिला। पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एचएएल से सेवानिवृत्त कृष्ण कुमार शुक्ला के मुताबिक उनका बेटा बृहस्पतिवार रात 10 बजे गोमतीनगर विस्तार निवासी दो दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला, पर लौटा नहीं। इंस्पेक्टर दिनेश चंद मिश्र के मुताबिक शुक्रवार सुबह झील में शव उतराने की सूचना मिली। उससे मिले दस्तावेजों से कृष्ण कुमार का पता चलने पर सूचना दी गई। उन्होंने शव की शिनाख्त बेटे मनीष के रूप में की।

उधर, पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि मनीष ने झील में नहाने के लिए छलांग लगाई थी, जबकि वे दोनों किनारे बैठे थे। देखते ही देखते गहरे पानी में चले जाने से मनीष डूब गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार ने लिखित तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


तैरना जानते थे मनीष
कृष्ण कुमार के मुताबिक मनीष तैरना जानता था। तैराकी में स्कूल स्तर पर कई पुरस्कार जीते थे। ऐसे में वह पानी में कैसे डूब गए, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें