फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाबा साहब के पौत्र ने किया बुदि्धस्ट सोसाइटी के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ

विज्ञापन
बाबा साहब के पौत्र ने किया बुदि्धस्ट सोसाइटी के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के पौत्र डॉ. भीमराव यशवंत आंबेडकर ने रविवार को लखनऊ में रायबरेली रोड स्थित वृंदावन नगर योजना में बुदि्धस्ट सोसाइटी के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया। संस्था के अंतरराष्ट्रीय सचिव प्रवीण निखारे ने कहा कि सोसाइटी के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाया जाएगा। डॉ. भीमराव यशवंत आंबेडकर ने कहा कि समाज और देश को बाबा साहब के विचारों का पालन करके ही आगे बढ़ाया जा सकता है। बुदि्धस्ट सोसाइटी के माध्यम से यह काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बुदि्धस्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. जगदीश गवई के साथ ही निर्भय कुमार, चंद्रमोहन आंबेडकर और जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें