फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में अब मनाया जाएगा दादा-दादी व नानी-नानी दिवस

Tue, 16 Aug 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बुजुर्गों के सम्मान की रक्षा का कार्य अब जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक समिति करेगी। समिति द्वारा घर-परिवार के लोगों का तिरस्कार झेल रहे वृद्धजनों के प्रति बच्चों में प्रेम व स्नेह का भाव जगाने के लिए एक अक्तूबर को सभी विद्यालयों में दादा-दादी व नाना-नानी दिवस का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत शर्मा ने दी।

जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, आर्थिक सुरक्षा, आवासीय सुविधा समेत उन्हें पारिवारिक हिंसा से बचाने का प्रयास किया जाएगा। 

साथ ही उनकी आवश्यकता की पूर्ति करते हुए उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार से उनकी रक्षा के लिए सभी को जागरूक कर एकजुट प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वृद्धजनों को निशुल्क आवासीय सुविधा मिलेगी

वरिष्ठ नागरिक - फोटो : demo pic
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि वह थाना स्तर पर इस बात का विशेष निर्देश जारी करें कि वृद्धजनों के साथ होने वाली हिंसा व उनकी संपत्ति को हड़पने जैसे मामलों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो।

सीडीओ ने बताया कि पांचों तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में भरण पोषण पीठ को स्थापित किए जाने की कार्रवाई भी शुरू कराई जा चुकी है। गठित पीठ में कोई भी पीड़ित वृद्धजन भरण पोषण के लिए वाद दाखिल कर सकेगा।

मौके पर मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा ने बताया कि जिले में पीपीपी मॉडल से संचालित किए जाने वाले वृद्धाश्रम की स्थापना का कार्य भी जल्दी शुरू होगा।

इसके लिए संस्था का चयन हो गया। इसके निर्माण से 150 वृद्धजनों को निशुल्क आवासीय सुविधा मिलेगी। कोषाधिकारी लखनऊ द्वारा बताया गया कि पेंशन भुगतान को ई- पेंशन प्रणाली लागू कर दी गयी है।

अगर किसी बुजुर्ग को पेंशन पाने संबंधी किसी भी तरह की कोई परेशानी आए तो वह हेल्पलाइन नंबर 0522-2611926 पर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सेवानिवृत्त पेंशनरों हेतु हेल्प लाइन स्थापित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें