फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोते व पोती की मौत के सदमे में दादी की गई जान

Sun, 31 Aug 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श्रीमती की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईगंज इलाके में शुक्रवार सुबह लोनी नदी में नहाते वक्त हिमानी (4) और चचेरे भाई गौरव (4) की डूबने से हुई मौत के सदमे में दादी श्रीमती (65) की शनिवार दोपहर मौत हो गई। वह पोते व पोती की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकीं। परिजनों ने तीनों का गोसाईगंज के लोधपुरवा गांव में एक ही स्थान पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


लोधपुरवा निवासी मजदूर गुड्डू शुक्रवार सुबह 11 बजे लोनी नदी के किनारे खेत में काम कर रहे थे। उनका बेटा विराट (4) भी खेलते हुए पड़ोसी अंकित की बेटी हिमानी व साजन के बेटे गौरव के साथ खेत पर पहुंच गए थे। हिमानी व गौरव चचेरे भाई-बहन थे। तीनों बच्चे नदी की तरफ चले गए और नहाने के लिए पानी में कूद गए। बहाव तेज होने के कारण तीनों नदी में बह गए। विराट ने नदी किनारे लगी झाड़ियों को पकड़ रखा था। ऐसे में उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। वहीं, ग्रामीणों ने जब तक हिमानी व गौरव निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम दोनों के शव घर पहुंचे, पर अंधेरा होने की वजह से अंतिम संस्कार नहीं किया गया। शनिवार सुबह नौ बजे दोनों बच्चों का उनके खेत में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान गांव के काफी लोग मौजूद रहे।

छह घंटे के बाद दादी ने तोड़ा दम

पोते-पोती की मौत का सदमा उनकी दादी श्रीमती को ऐसा लगा कि बच्चों के अंतिम संस्कार के छह घंटे के बाद उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग श्रीमती मई से बीमार थीं। बीच में इलाज से उनको कुछ फायदा हो गया था। वह दो जून को बेटे प्रेमशंकर की बेटी लक्ष्मी की शादी में भी हंसी-खुशी शामिल हुई थी। एक हफ्ते से फिर से उनकी तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी थी। मुंह व गले में छाले व बुखार से पीड़ित श्रीमती को शुक्रवार सुबह जब पोते गौरव व पोती हिमानी की मौत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गईं। सदमा इतना गहरा था कि दोपहर तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। शाम के वक्त घरवालों ने उसी स्थान पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया, जहां सुबह बच्चों का दफनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें