हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 118वें पांच दिवसीय सालाना उर्स के तीसरे दिन बुधवा
लखनऊ। हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 118वें पांच दिवसीय सालाना उर्स के तीसरे दिन बुधवार को दरगाह पर सेमिनार में दादा मियां की शिक्षाओं पर रोशनी डाली गई। शाम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली और पत्रकार एसोसिएशन की ओर से चादर पेश की गई।
माल एवेन्यू स्थित दरगाह पर सुबह कुरानख्वानी की महफिल हुई। सेमिनार में जामिया के प्रो. डॉ. वाहिद नजीर ने कहा कि दादा मियां ने हमेशा भाईचारे का पैगाम दिया। दरगाह पर टीम लखनऊ की ओर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्टॉल लगाया गया। उर्स कमेटी के अध्यक्ष फरहत मियां ने सहयोग का आगाज किया। इस मौके पर मुर्तजा अली, सदस्य जुबैर, कुदरत उल्लाह, मोहम्मद अफाक, मोहम्मद फहीम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 118वें पांच दिवसीय सालाना उर्स के तीसरे दिन बुधवा