रायबरेली में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, शिवरतनगंज के गांव गोयन में एक पोते ने अपने बाबा व दादी की कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला।
आरोपी मुनव्वर पुत्र गफ्फार ने अपने बाबा वाजिद को नल पर नहाते समय वार करके मार दिया। फिर दादी समीना को खेत में कुल्हाड़ी से काट डाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।