फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप-वंशिका का रिसेप्शन: आशीर्वाद देने को दिग्गज क्रिकेटरों का लगा जमवाड़ा, CM योगी और अखिलेश यादव भी पहुंचे

Wed, 18 Mar 2026 07:18 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Kuldeep-Vanshika Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित हुआ। वह अपनी पत्नी वंशिका सिंह के साथ विंटेज कार से होटल पहुंचे। समारोह में कई क्रिकेटर और मेहमान शामिल हुए।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कुलदीप-वंशिका को बुके दिया। परिवार से भी मुलाकात की। - फोटो : अमर उजााला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी जीवनसाथी वंशिका सिंह के शाही रिसेप्शन से नवाबों का शहर क्रिकेट, सियासत और शाही चमक-धमक से सराबोर हो उठा। शहीद पथ स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित ''कुल-वंश'' के इस शाही रिसेप्शन में उस वक्त हर कोई दंग रह गया, जब नवविवाहित जोड़े ने 1960 मॉडल की चमचमाती रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर एंट्री की। दिल्ली से खास तौर पर मंगवाई गई इस कार ने रिसेप्शन को क्लासिक टच दिया।

विज्ञापन




स्टेज पर जब कुलदीप और वंशिका पहुंचे तो उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। कुलदीप ब्लैक कलर के बंद गला सूट में बेहद सजीले लग रहे थे, वहीं वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर लाल पत्थरों (स्टोंस) की बारीक कढ़ाई लुक में चार चांद लगा रही थी।

समारोह का खूबसूरत दृश्य वह रहा जब टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर स्टेज पर पहुंचे और कुलदीप ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की। कुलदीप ने उनके भी पैर छुए और वंशिका ने हाथ जोड़कर शालीनता से उनका अभिवादन किया। सीएम ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मैदान के धुरंधर और सियासत के दिग्गज भी हुए शामिल

रिसेप्शन में क्रिकेट जगत और राजनीति के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पहुंचकर जोड़े को बधाई दी। मेहमानों की सुविधा के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का विशेष इंतजाम किया गया।

कुलदीप-वंशिका के गांव के लोग भी हुए शामिल
14 मार्च को मसूरी में शादी रचाने के बाद लखनऊ का यह रिसेप्शन न केवल वीवीआईपी मेहमानों के लिए बल्कि कुलदीप के गांव से आए उन लोगों के लिए भी यादगार बन गया, जिन्होंने अपने लाडले को दूल्हा बनते देख पलकें बिछा दी थीं।


कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों रिसेप्शन में विंटेज कार में सवार होकर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अखिलेश यादव ने कुलदीप और वंशिका के साथ फोटो सेशन भी कराया। उनके साथ सपा नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
 


 

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर भी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल पहुंच चुके हैं। शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं। होटल में उन पर फूलों की बारिश की गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ रिसेप्शन में पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। सीएम ने बुके देकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कुलदीप ने योगी के पैर छुए। वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सीएम ने कुलदीप और वंशिका को गिफ्ट भी दिया है। स्टेज से जाते समय भी कुलदीप ने पैर छुए।

कुलदीप और वंशिका - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्टेज से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यक्रम में बैठ गए। कुलदीप के परिवार और कार्यक्रम में आए हुए गेस्ट भी उनके साथ में सेल्फी और फोटो खिंचवाते नजर आए। इसमें फॉरेन गेस्ट भी शामिल रहे।



 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला लखनऊ पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- हम कुलदीप के रिसेप्शन में आए हैं। कुलदीप और वंशिका को बहुत-बहुत बधाई।



विज्ञापन

सीएम योगी ने कुलदीप-वंशिका को बुके दिया। परिवार से भी मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यूपी के CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे हैं। कुलदीप ने योगी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। कुलदीप यादव और वंशिका ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें