फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार साल में स्नातक के साथ बीएड की डिग्री

Sun, 22 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंटरमीडिएट पास विद्यार्थियों के लिए शिक्षक बनने का रास्ता अब और आसान हो गया है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स के जरिये छात्र एक साथ स्नातक और बीएड की डिग्री हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक विद्यार्थियों को पहले तीन वर्ष में स्नातक और उसके बाद दो वर्ष का बीएड करना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था में दोनों पाठ्यक्रम चार वर्ष में ही पूरे हो जाएंगे। विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के मानकों के अनुसार इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत इस सत्र से कोर्स शुरू किया है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पवन कुमार की ओर से जारी सूचना के अनुसार चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। संस्कृत विद्यालय से प्रशस्त्रि उत्तर माध्यमा (वेद विभूषण) तथा यूपी बोर्ड, सीबीएसई सहित अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे।
विज्ञापन


बीए और बीएड में 100 सीटों पर होंगे प्रवेश
विश्वविद्यालय के अनुसार इंटीग्रेटेड बीए-बीएड पाठ्यक्रम में पहले चरण में 100 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च तक चलेगी। 12 से 14 मार्च तक आवेदन में संशोधन का अवसर मिलेगा। प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें