फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा के लिए भाजपा के गोविंद नारायण शुक्ला ने भी भरा पर्चा, अमर सिंह के निधन से खाली हुई है सीट

Tue, 01 Sep 2020 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने भी नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती है। उपचुनाव में पार्टी की ओर से पहले अधिकृत प्रत्याशी सैय्यद जफर इस्लाम कोरोना संक्रमित होने के कारण खुद नामांकन दाखिल करने नहीं आ सके। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जफर इस्लाम की ओर से नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन


 ऐसे में नियम-कायदों की अड़चन के चलते जफर इस्लाम का नामांकन खारिज नहीं हो जाए, इसलिए पार्टी ने मंगलवार को आनन-फानन में विकल्प के रूप में महामंत्री गोविंद शुक्ला का नामांकन दाखिल कराया। शुक्ला का नामांकन दाखिल कराकर पार्टी ने ब्राह्मण समाज को भी संदेश देने की कोशिश की है कि समय आने पर पार्टी उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देगी। मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी महेशचंद शर्मा ने भी नामांकन दाखिल किया।

चुनाव अधिकारी बृजभूषण दूबे ने बताया कि राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन से खाली हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन एक सितंबर तक तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। दो सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 4 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे।  
विज्ञापन


करोड़पति हैं गोविंद शुक्ला
राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के डमी उम्मीदवार गोविंद नारायण शुक्ला के पास 10 करोड़ 83 लाख 34 हजार 998 रुपये की संपत्ति है। इसमें 10 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये की अचल और 74 लाख 84 हजार 998 रुपये की चल संपत्ति है। शुक्ला के पास 19 लाख 71 हजार 839 रुपये, उनकी पत्नी के पास 37 लाख 32 हजार 350 रुपये और बेटे के पास 17 लाख 80 हजार 809 रुपये की चल संपत्ति है। शुक्ला के पास 3 करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये, उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ 44 लाख और बेटे के पास 85 लाख की अचल संपत्ति है। शुक्ला के पास विरासत में मिली वेवलेट स्कॉट की रिवॉल्वर है। उनके पास 110 ग्राम और पत्नी के पास 300 ग्राम सोने के जेवरात हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें