राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि गरीबों को मुख्यधारा से जोड़कर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। गांधी जी ने खादी और स्वदेशी का जिस प्रकार प्रचार किया व अनुकरणीय है।
गांधी जी को पहले महात्मा गांधी तथा बाद में राष्ट्रपिता की पदवी मिली। ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने आजादी की रक्षा करने में अपना योगदान दिया।
शास्त्री जी ने पाकिस्तान से युद्ध के समय ‘जय जवान-जय किसान‘ का नारा देकर सेना और किसान दोनों को प्रोत्साहित किया।