फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों के कुलपति किए नियुक्त

Sun, 18 Feb 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रो. नीलिमा गुप्ता व प्रो. जे. एस. संधु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय राम नाईक ने रविवार को प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों के कुलपति नियुक्त कर दिए हैं।  प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर को उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद का कुलपति नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, प्रो0 नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, लखनऊ को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर का और प्रो. जे. एस. संधु, पूर्व उप महानिदेशक भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली को नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, फैजाबाद का कुलपति बनाया गया है।

इसके अलावा, प्रो. नीलिमा गुप्ता, विभागाध्यक्ष पशुविज्ञान विभाग, ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली अब छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की कुलपति होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें