फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से बोले राज्यपाल, आजम पर लगाम लगाओ

Thu, 18 Dec 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मो. आजम खां की टिप्पणियों से खफा राज्यपाल राम नाईक ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वे अपने मंत्रियों को मर्यादा में रहकर ही टिप्पणी करने की हिदायत दें। वे आजम की उस टिप्पणी से नाराज हैं जिसमें उन्होंने राज्यपाल को अयोध्या के मंदिर का पुजारी बताया था।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा, बार-बार न बोलें आजम

सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजभवन पहुंचे अखिलेश से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने अमरोहा में एक कार्यक्रम में आजम द्वारा सार्वजनिक रूप से राज्यपाल को मंदिर का पुजारी बताए जाने पर सख्त ऐतराज जताया।

उन्होंने कहा कि यह उचित नहीं है। ऐसी टिप्पणियों पर रोक लगाई जानी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने आजम की ओर से बार-बार राज्यपाल पर कटाक्ष किए जाने और तंज कसे जाने भी आपत्ति जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें