फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने चार जिलों के डीएम से ली जानकारी, चिकित्सकों और कोरोना योद्धाओं का बढ़ाया उत्साह

Mon, 19 Apr 2021 10:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व कानपुर के जिलाधिकारियों को फोन कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम, उपचार व सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व कानपुर के जिलाधिकारियों को फोन कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम, उपचार व सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जानकारी ली। बोलीं, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर सख्ती करें। उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे चिकित्सकों और कोरोना युद्धाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन

 
राज्यपाल ने कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की प्रगति के बारे में पूछा और इसकी गति बढ़ाने को भी कहका। वह बोलीं, सभी से मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसका उल्लंघन करने वालों के साथ कड़ाई की जाए। साथ ही उन्होंने सभी अस्पतालों में दवाओं, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। 

उन्होंने चेताया कि किसी भी मरीज से निर्धारित से अधिक शुल्क न लिया जाए। कोविड से जुड़ी जानकारी देने के लिए स्थापित हेल्प सेंटर ठीक से काम करें, यह भी सुनिश्चित करें। राज्यपाल ने जिलाधिकारियों को कहा कि इस कार्य में विश्वविद्यालयों का भी सहयोग ले सकते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने केजीएमयू और पीजीआई में चल रहे कोरोना संक्रमितों के उपचार के बार में जानकारी ली और चिकित्सकों की हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें