फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का यू-टर्न, जावेद उस्मानी बनेंगे सीईसी

Tue, 11 Nov 2014 03:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम अड़चनों के बाद जावेद उस्मानी के सीईसी बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जावेद उस्मानी को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्त करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
विज्ञापन


राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद अब राज्य सरकार अधिसूचना जारी करेगी, जिसके बाद जावेद राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।

गौरतलब है कि राज्यपाल ने प्रदेश सरकार से सतर्कता निकासी रिपोर्ट के साथ पत्रावली पुनः भेजने की बात की थी। राज्य सरकार द्वारा सतर्कता निकासी रिपोर्ट के साथ पत्रावली शुक्रवार को राजभवन में दोबारा प्राप्त हुई थी।

राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति देने के बाद पत्रावली अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दी।
विज्ञापन

कोर्ट में दी गई चुनौती

जावेद उस्मानी को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर निय‌ुक्ति को लेकर इलाहबाद कोर्ट की लखनऊ बेंच पर एडवोकेट मनेंद्र नाथ राय ने चुनौती दे दी है।

मनेंद्र नाथ राय ने अपनी याचिका में कहा है कि सेक्‍शन 16 के अंतर्गत नियुक्ति एवं सेवाएं आती हैं, इस वजह से मामले की सुनवाई भी इसी बेंच पर होनी चाहिए।

कोर्ट ने जस्टिस कृष्‍णमुरारी की अध्यक्षता में 12 नवंबर को मामले की सुनवाई तय की गई। एडवोकेट महेन्द्र नाथ पहले भी ऐसी ही एक नियुक्ति को चुनौती दे चुके हैं।

एडवोकेट ने इससे पूर्व सीआईसी की नियुक्ति को जो चुनौती दी थी उस मामले की सुनवाई भी 12 नवंबर को कृष्‍णमुरारी की अध्यक्षता में ही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें