गांव भ्रमण के दौरान महिलाओं को नसीहत दी कि शौचालय की दीवार के सहारे यदि वह पर्दा या एक अन्य दीवार बना लें तो स्नान घर की समस्या भी उनकी दूर हो सकती है। निरीक्षण भवन कटरा में समीक्षा बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी इसका लाभ लेने को कहा।
इस दौरान स्वास्थ्य खास तौर पर क्षयरोग नियंत्रण, कुपोषण, शिक्षा व स्वच्छता के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की। इस मौके पर 50 महिलाओं व उनके समूहों को जिन्होंने स्वरोजगार व अन्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्हें सम्मानित किया। जबकि क्षयरोग से संक्रमित पूर्णिमा, कन्हैया लाल व किशन कुमार को फल की टोकरी देकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इसके बाद उन्होंने जेतवन, गंधकुटी, महामंकोल मंदिर सहित अन्य प्राचीन स्थलों का भ्रमण भी किया। इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती, महामंत्री दिवाकर शुक्ल, भिनगा विधायक मोहम्मद असलम राईनी, आयुक्त महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।