फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजकीय नलकूप चार माह से खराब, किसान परेशान

Sun, 24 May 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामपुर गढ़ी जमुनी गांव ​स्थित राजकीय नलकूप संख्या- 59।
विज्ञापन
निगोहां। रामपुर गढ़ी जमुनी गांव का राजकीय नलकूप संख्या- 59 चार माह से खराब पड़ा है। सिंचाई न होने से फसलें सूख रही हैं। नलकूप का भवन भी एक ओर झुक गया है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि नलकूप सही कराने के लिए कई बार अफसरों से शिकायत की गई। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस नलकूप से करीब 100 बीघा कृषि भूमि की सिंचाई होती है। किसान राजपाल सिंह, मलखान, गुरचरन, नन्हें, प्रकाश, दिलीप पांडेय आदि ने नलकूप सही न कराए जाने पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अवर अभियंता संजय शुक्ला ने बताया कि नलकूप का भवन एकओर झुक गया है। इससे मोटर बदलने के दौरान कोई हादसा हो सकता है। मंगलवार को ठेकेदार को दिखवाकर पंप की मरम्मत कराई जाएगी।

रामपुर गढ़ी जमुनी गांव स्थित राजकीय नलकूप संख्या- 59।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें