सिटीकिहा कला व बरगदहा में पीडीए चौपाल करते सपा सांसद आरके चौधरी व पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर।
नगराम। सिटीकिहा कला एवं बरगदहा गावों में शनिवार को हुई पीडीए की चौपाल में सपा पदाधिकारियों ने सरकार की नीतियों की जमकर खिंचाई की। इसके पहले मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा सांसद आरके चौधरी व पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सभा में आरके चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार दलित, पिछड़े, गरीब और बेरोजगार वर्ग के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जो बहुजन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। पूर्व विधायक पुष्कर ने कहा कि किसानों और गरीबों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। न तो उन्हें समय पर खाद मिल पा रही है, न ही थाने या तहसील स्तर पर कोई सुनवाई हो रही है। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक असंवेदनशीलता चरम पर है।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, राम अचल रावत, सुरेश कश्यप, फूलचंद यादव, प्रदेश सचिव महताब सिंह यादव, हरी शंकर रावत आदि मौजूद रहे।