फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाये सरकार : सभाजीत 

Thu, 13 May 2021 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ग्रामीण इलाकों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार से गांव के स्तर पर भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
सभाजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण इलाकों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार से गांव के स्तर पर भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की मांग की है। ताकि तेजी के साथ ग्रामीण आबादी का भी वैक्सीनेशन कराया जा सके। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए गांव में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि गांवों की बड़ी आबादी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकती है। उन्होंने  सरकार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता खत्म करने की भी मांग की है।                                

विज्ञापन


आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने  कहा कि पंचायत चुनाव की वजह से  गांव-गांव तक कोरोना फैल चुका है और इसके लिए सिर्फ सरकार जिम्मेदार है।  लोगों को इस संकट से उबारने का काम करने की जगह सरकार एक के बाद एक ऐसे कदम उठा रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा महामारी पर अंकुश लगाने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का सुझाव दिया गया था, लेकिन सरकार उसे नजरअंदाज करके शराब की दुकानें खुलवाने पर जोर दे रही है। सभाजीत ने शराब की दुकानें खोलने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना यह निर्णय अविलंब वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें