फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई कॉमर्स व रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनाए सरकार

Fri, 05 Sep 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अयोध्या रोड पर जीएसटी परिषद के फैसलों पर परिचर्चा करते उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधि
विज्ञापन
लखनऊ। जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में परिचर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 5 व 18 प्रतिशत के स्लैब से जनता की जेब पर खर्च का बोझ कम पड़ेगा। उन्होंने सरकार से ई कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पाॅलिसी की ओर अगला कदम रखने की मांग की। ताकि देश के परंपरागत व्यापारी बच सकें।
विज्ञापन

जीसएसटी सरलीकरण, पेंट उद्योग को 18 से 5 प्रतिशत दर में लाने, फर्नीचर पर जीएसटी कम करने की मांग उठी। नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडेय, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन, शेखर कुमार, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, सर्वेश मिश्रा, महिला इकाई की वरिष्ठ उपाध्यक्ष वर्तिका शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें