प्रेसवार्ता में मौजूद पार्टी के नेता।
लखनऊ। अनजान आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने यूजीसी की नई गाइडलाइन को केंद्र सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि यह कानून विभिन्न जातियों के बीच वैमनस्य बढ़ाएगा और विश्वविद्यालय परिसरों में टकराव की स्थिति उत्पन्न करेगा। आशुतोष कुमार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के दुरुपयोग के उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि नया कानून भी शिक्षा के मंदिरों में पढ़ने वाले सवर्ण छात्रों को झूठे मुकदमों में फंसाने का माध्यम बन सकता है। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो अनजान आदमी पार्टी देशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।