फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करने से परहेज कर रही सरकार : लल्लू

Sun, 04 Apr 2021 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जहरीली शराब से हो रही मौतों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में जहरीली शराब पीने से लगभग चार सौ लोगों की जान चली गई। इसके बाद आबकारी अधिनियम-1910 में संशोधन कर मृत्युदंड तक का प्रावधान किया गया। फिर भी सरकार शराब माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करने से परहेज कर रही है। 
विज्ञापन


लल्लू ने प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में दस हजार करोड़ रुपये का समानांतर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। राजधानी व उससे सटे जिलों में भी सरकार जहरीली शराब के कारोबार से हुई मौतों को रोकने में नाकाम रही है। माफिया अन्य राज्यों से शराब की तस्करी कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं।  

लल्लू ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों व नशामुक्त अभियान में लगी स्वयंसेवी संस्था की ओर से करवाए गए विश्लेषण की मानें तो देश में शराब से प्रतिदिन 15 लोगों की मौत होती है। इसमें उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मौतें जहरीली शराब पीने से होती हैं। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि इसकी स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी से जांच कराई जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व तौकीर आलम, मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी व प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पांडेय और अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें