यूपी सरकार में इतनी तेजी कम ही देखने को मिलती है। शायद चुनावी खुमारी ही है कि दो दिन में शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात दे दी गई है।
अखिलेश की कैबिनेट बैठक के दो दिन बाद ही प्राथमिक स्कूलों में सालों से लगे 1.70 लाख्ा शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।
सरकार उन्हीं शिक्षा मित्रों को समायोजित करेगी जो प्राथमिक स्कूलों में निरंतर कार्यरत हैं।
सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने कहा है कि प्राथमिक स्कूलों में लगातार कार्यरत रहने वाले शिक्षा मित्रों को दो वर्षीय प्रशिक्षण देने के बाद समायोजित किया जाएगा।
सचिव बेसिक शिक्षा ने बेसिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि वे दो दिन के भीतर समायोजन संबंधी नियमावली का प्रारूप बनाते हुए शासन को उपलब्ध कराएं।
शिक्षा मित्रों के समायोजन के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अधिनियम 1972 के नियम 19 में दी गई शक्तियों के आधार पर अलग से नियमावली बनाई जाएगी।
शिक्षा मित्रों के समायोजन संबंधी आदेश का यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ, आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन समेत अन्य शिक्षा संगठनों ने इसका स्वागत किया है।