फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण: धर्मसभा पर एक्शन मोड में शासन, छावनी में तब्दील हुई अयोध्या

Fri, 23 Nov 2018 07:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या में विहिप की 25 नवंबर को प्रस्तावित धर्मसभा को लेकर शासन एक्शन मोड में आ गया है। एक लाख से अधिक की भीड़ जुटने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के अंदेशे के मद्देनजर अयोध्या में भारी तादाद में फोर्स व अफसरों की तैनाती कर दी गई है। फैजाबाद व समीपवर्ती जिलों की पुलिस के अलावा 48 कंपनी पीएसी तैनात किए जाने से अयोध्या छावनी में तब्दील हो गई है। 
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार शाम मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार व डीजीपी ओ.पी. सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के  जरिये मंडलायुक्त, डीएम, डीआईजी व एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से तैयारियों की पूरी जानकारी ली और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराने के निर्देश दिए। 

डीजीपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अयोध्या को आठ जोन व 16 सेक्टर में बांटा गया है। हर जोन व सेक्टर में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की तैनाती की जा रही है। अयोध्या में पीएसी बल की संख्या बढ़ाकर 48 कंपनी कर दी गई है। पहले 20 कंपनी लगाई गई थी। इसके अलावा ं पुलिस अधीक्षक स्तर के पांच, अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 15 व 19 सीओ की अतिरिक्त तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

दो वरिष्ठ आईपीएस अफसर भी लगाए गए

अयोध्या में सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी के लिए दो वरिष्ठ आईपीएस अफसर भी लगाए गए हैं। एडीजी तकनीकी सेवाएं आशुतोष पांडेय व डीआईजी झांसी सुभाष सिंह बघेल को अयोध्या रवाना कर दिया है। एडीजी को ब्लू व यलो जोन की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि डीआईजी को राम जन्म भूमि परिसर के रेड जोन की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। 

एडीजी को अयोध्या में शिव सेना के सभी कार्यक्रमों पर नजर रखने को कहा गया है। डीआईजी को विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही राज्य के खुफिया विभाग के अफसर व कई अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। आला अफसरों ने फैजाबाद रेंज के विभिन्न जिलों से काफी पुलिस बल अयोध्या में तैनात कर दिया है। 

अयोध्या में होने वाली धर्मसभा से सत्ता पक्ष के परोक्ष जुड़ाव देखते हुए शुरूआती दौर में अफसर वहां अधिक फोर्स तैनात करने में हिचक रहे थे। लेकिन खुफिया एजेंसियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का अंदेशा जताए जाने के बाद सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी करने का फैसले किया गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाने के निर्देश 

वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए अफसरों को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाने को भी कहा है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो। अधिकारियों को हर गतिविधि पर नजर रखने की हिदायत देते हुए कहा कि खुफिया तंत्र को और सक्रिय किया जाए। उन्होंने अयोध्या में साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति व अन्य इंतजाम भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें