फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : एसयूवी पर लिखा था गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, शराब की तस्करी में पकड़ी गई

Mon, 07 Oct 2019 10:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के सरोजनीनगर पुलिस ने रविवार रात करीब 1.30 बजे चेकिंग के दौरान शराब तस्करी में लगी एसयूवी अनौरा गांव के पास पकड़ी। एसयूवी पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा था। उसमें से हरियाणा की 35 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर अमित कुमार राय के मुताबिक, पकड़े गए तस्करों में हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया निवासी जितेंद्र कुमार जाट और संदीप नायक हैं। पूछताछ में दोनों ने कुबूला कि शराब हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। 

सीओ के मुताबिक, एसयूवी की नंबर प्लेट में दूसरी तरफ  उसका नंबर (एचआर 45 ए 9911) पाया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गाड़ी का असली नंबर (एचआर 45 ए 9911) है, लेकिन उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही नंबर प्लेट पलटकर यूपी का नंबर लगा देते थे। 
विज्ञापन


यही नहीं, पुलिस जांच से बचने के लिए एसयूवी पर गवर्नमेंट ऑफ  इंडिया लिखा था। गाड़ी से बरामद हरियाणा निर्मित अवैध शराब और एसयूवी कब्जे में लेते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें