फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Job : यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन

Tue, 16 Dec 2025 09:51 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, राज्य में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है और भर्ती प्रक्रिया पीईटी-2025 के आधार पर होगी।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने मंगलवार को राजस्व विभाग में 7994 लेखपाल पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 के आधार पर निकलने वाली पहली भर्ती है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से 28 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की सुविधा 4 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - आईपीएल 2026: 14.20 करोड़ में प्रशांत की नीलामी होने पर खुशी से झूम उठे परिजन, बेटे की सफलता पर रो पड़े मां-बाप, तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कफ सिरफ कांड : ईडी के सामने पेश नहीं हुआ आर्पिक फार्मा का संचालक, राज्यों में नशीली दवाओं की भेजी थी खेप


आयोग ने स्पष्ट किया है कि लेखपाल भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने पीईटी-2025 में भाग लिया हो और जिनका स्कोर कार्ड आयोग द्वारा जारी किया गया हो। अभ्यर्थियों की शॉर्ट लिस्टिंग पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। शून्य अथवा नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट नहीं किया जाएगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास 28 जनवरी तक सभी आवश्यक शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध हों। आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1 अप्रैल 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा।

सभी वर्गों के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी पीईटी पंजीकरण संख्या के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे सत्यापित करते ही अभ्यर्थी की स्वत: ही भर जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता : इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष
आयु सीमा : 18 से 40 वर्ष
विशेष लाभ : न्यूनतम 2 वर्ष की सैन्य सेवा
एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र धारकों को अतिरिक्त भारांक
विज्ञापन

100 अंकों की होगी लिखित परीक्षा

लेखपाल भर्ती के लिए दो घंटे की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्नपत्र में भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश की सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

आयोग का एप बना सहायक
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इसी वर्ष लॉन्च किए गए मोबाइल एप से अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिली है। अधिकारियों के अनुसार पीईटी-2025 के लिए 25 लाख से अधिक आवेदन आए थे, जिनमें से 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। एप के माध्यम से परीक्षा जिले की जानकारी, प्रवेश पत्र डाउनलोड, परिणाम देखने और नए नोटिस प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है। इससे आयोग की वेबसाइट पर लोड काफी कम हुआ है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें