फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार : लल्लू

Fri, 12 Mar 2021 10:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से लेखपाल भर्ती के संबंध में वीडियो जारी करने और बाद में उसे हटाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार का यह कृत्य बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और क्रूर मजाक है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में लेखपाल पद के लिए कोई भर्ती ही नहीं हुई है। सरकार जनता को गुमराह करने के लिए झूठे आंकड़े पेश कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल में 70 लाख रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन चार वर्ष में सिर्फ 4 लाख रोजगार देने का दावा सरकार खुद कर रही है। इससे स्पष्ट है कि सरकार किस हद तक झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि सभी भर्ती आयोगों से वर्ष 2016 से 2019 के बीच 24 प्रकार की भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। इसमें से 22 भर्तियां अब तक लंबित हैं। 

पिछले दो साल में ही प्रदेश में साढ़े बारह लाख पंजीकृत बेरोजगार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल से लेखपाल भर्ती को लेकर एक युवा का वीडियो जारी किया गया था, वह शर्मनाक है। इस मुद्दे पर सपा और बसपा से कोई प्रतिक्रिया न आना इसका प्रमाण है कि दोनों दलों का भाजपा से अंदरूनी गठजोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें